नवादा, सितम्बर 10 -- विश्व हिंदू परिषद (दक्षिण बिहार) के आयाम मातृ शक्ति का चार दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग बुधवार से नवादा स्थित कारू साहू सेवा सदन में प्रारंभ हो गया। यह प्रशिक्षण शिविर 09 सितंबर से 12 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चारण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अभ्यास वर्ग में संपूर्ण बिहार प्रांत और विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में मातृ शक्ति के रूप में महिलाएं एवं युवतियां भाग ले रही हैं। उल्लेखनीय है कि ​चार दिनों तक चलने वाले इस प्रांतीय वर्ग में विभिन्न सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को शारीरिक अभ्यास, बौद्धिक चर्चा, सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा और संगठनात्मक विषयों पर गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा। ​ यह भी पढ़ें- महिलाओं में शौर्य, साहस और धर्म के प्रति निष्ठा का भाव करना है जागृतसफल आय...