गाज़ियाबाद, जुलाई 22 -- एमएमजी अस्पताल में हर महीने चार मरीज सूखेपन की शिकायत लेकर पहुंच रहे इस बीमारी का कोई स्थाई इलाज नहीं, केवल दवाइयां ही एकमात्र साधन

गाजियाबाद में स्थिति गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। कोविड महामारी के बाद ऑटोइम्यून रोगों के मामलों में बढ़े हैं। इस बीमारी में आंखों और मुंह में सूखापन, थकान और जोड़ों में दर्द की समस्या होती है। इस तरह के हर महीने चार मामले एमएमजी अस्पताल में सामने आ रहे हैं। इनकी पुष्टि के लिए उन्हें एम्स रेफर किया जा रहा है।

विश्व शोग्रेन दिवस हर साल 23 जुलाई को विश्व शोग्रेन दिवस मनाया जाता है। शोग्रेन ऐसी बीमारी है, जो मुख्य रूप से शरीर की लार और आंसू बनाने वाली ग्रंथियों को प्रभावित करती है। इसके कारण आंखों और मुंह में लगातार सूखापन, अत्यधिक थकान और जोड़ों में दर्द जैसी समस्याएं सामने आती हैं। चिकित्...