गोंडा, दिसम्बर 29 -- नवाबगंज, संवाददाता। महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ अपराधों पर प्रभावी रोकथाम और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति सजग बनाने के मंसूबे से मिशन शक्ति अभियान के तहत ग्राम स्तर पर सोमवार को चौपाल आयोजित किया गया। इसमें आत्मरक्षा के व्यावहारिक उपाय बताए गए। थानाध्यक्ष अभय सिंह की अगुवाई में मिशन शक्ति व एंटी रोमियो टीम ने सेमरा शेखपुर गांव के मिल्किनिया मजरे में आयोजित चौपाल में महिलाओं और किशोरियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, बाल अपराध, एसिड अटैक जैसी घटनाओं से बचाव के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस टीम ने बताया कि हर थाने पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र महिलाओं के लिए त्वरित सहायता का मजबूत माध्यम हैं। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.