सिद्धार्थ, अप्रैल 11 -- बयारा। मिशन शक्ति के तहत भवानीगंज थानाक्षेत्र के जलालपुर में महिलाओं व बालिकाओं की काउंसलिंग करते हुए गुड टच, बैड टच, यातायात सुरक्षा, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरुक किया गया। इस दौरान छात्राओं में पम्पलेट का वितरण कर विषम परिस्थिति में पुलिस सहायता की अपील की गई। उपनिरीक्षक राम शब्द यादव ने बताया कि सरकार महिलाओं सुरक्षा, स्वालंबन व सम्मान को लेकर गंभीर है। योजनाओं में पीएम मातृवदना योजना, बहू सम्मेलन अभियान, सीएम विवाह योजना आदि चलाया जा रहा है। जिसका आसानी से लाभ लिया जा सकता है। कांस्टेबल उर्मिला ने बालिकाओं को नारी सुरक्षा सम्मान व स्वावलंबन, बाल विवाहए पॉक्सो एक्ट व साइबर क्राइम आदि के बारे में जानकारी दी। इस दौरान शिव प्रकाश शुक्ला, राघवेन्द्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.