महिलाओं-बालिकाओं को पढ़ाया सुरक्षा और अधिकारों का पाठ
संभल, जून 5 -- मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के तहत शुक्रवार को जिलेभर में महिला पुलिसकर्मियों ने जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, आत्मविश्वास और अधिकारों के प्रति जागरूक किया। विभिन्न स्थानों पर आयोजित चौपालों में पुलिस टीमों ने छात्राओं और महिलाओं से संवाद कर उन्हें सरकारी योजनाओं तथा सुरक्षा संबंधी सुविधाओं की जानकारी दी। अभियान के दौरान एंटी रोमियो टीम ने बाजारों, प्रमुख चौराहों और धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं की सुरक्षा के प्रति लोगों को संवेदनशील बनाया। महिला पुलिसकर्मियों ने बेटियों को निर्भीक होकर अपने सपनों की उड़ान भरने और किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112 समेत अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी पंपले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.