कौशाम्बी, मई 31 -- मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के द्वितीय चरण के तहत रविवार को भी जिले में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान बहू-बेटियों को उनके अधिकारों से अवगत कराया गया। कार्यक्रमों में महिलाओं एवं बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा, महिला अधिकार, नए आपराधिक कानूनों, साइबर अपराध से बचाव, सरकारी योजनाओं एवं निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। 112, 1090, 181, 1098, 1076, 1930, 102 जैसी महत्वपूर्ण हेल्पलाइनों की महत्ता बताई गई। साथ-साथ महिला हेल्पडेस्क, एंटी रोमियो टीम एवं मिशन शक्ति केंद्रों के नंबरों की विधिवत जानकारी भी दी गई। थाना संदीपनघाट, सैनी, करारी, पश्चिम शरीरा, कोखराज, चरवा एवं महेवाघाट आदि क्षेत्रों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- बहू-बेटियों को दी गई अधिकारों की जानकारी...