हमीरपुर, अप्रैल 23 -- हमीरपुर,संवाददाता। महिलाओं और बच्चों पर होने वाली लैंगिक हिंसा की रोकथाम, मानसिक स्वास्थ्य और बाल श्रम को लेकर रिजर्व पुलिस लाइन में कार्यशाला हुई। जिसमें जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त बाल कल्याण/बाल कल्याण सहायक पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चों पर होने वाली लैंगिक हिंसा की रोकथाम, बाल श्रम, मानसिक स्वास्थ्य, साइबर क्राइम और पॉक्सो एक्ट के संबंध में जागरूकता और प्रशिक्षण प्रदान करना था। इस दौरान प्रभावी समाधान और रोकथाम के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यशाला में सीओ सदर राजेश कमल, एएचटीयू/एसजेपीयू, बाल विकास कल्याण अधिकारी, एनजीओ, सीडब्ल्यूसी, श्रम विभाग एवं जन साहस सोशल डेवलपमेंट सोसाइटी के पदाधिकारी मौजूद रहे। ई-लॉटरी से मिलेगा अनुदानित सामान्य और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.