सोनभद्र, मई 10 -- सोनभद्र, संवाददाता। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को आरटीएस क्लब चौराहे पर एकत्र होकर प्रदेश में बढ़ रहे महिला अपराध, हत्या, लूट जैसी घटनाओं को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान सपाइयों ने सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में महिला अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और उत्तर प्रदेश महिला उत्पीड़न के मामलों में देश के प्रमुख राज्यों में शामिल हो गया है। उन्होंने कहा कि एनसीआरबी की रिपोर्ट में भी प्रदेश में महिला उत्पीड़न के मामले चिंताजनक स्थिति में हैं। भाजपा केवल नारी शक्ति की बात करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। यह भी पढ़ें- भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली जन आक्रोश रैली, जताया विरोधमहिला अपराध और क...