गौरीगंज, जनवरी 31 -- गौरीगंज। गौरीगंज स्टेशन के ओवरब्रिज के पास महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कस रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि शुक्रवार की शाम पुलिस को मुखबिरों से सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के ओवरब्रिज की सीढ़ियों के पास खड़ा एक युवक आती जाती महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी कर रहा है। सूचना पर पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे निरीक्षक शिवाश्रय राम ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान कोतवाली क्षेत्र के शुभावतपुर निवासी सचिन के रूप में हुई। आरोपी पर केस दर्जकर पुलिस ने विधिक कार्रवाई की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.