मेरठ, मार्च 24 -- महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत थाना ब्रहमपुरी पुलिस ने महिलाओं और युवतियों पर फब्तियां कसने वाले दो मनचलों को गिरफ्तार किया है। ब्रहमपुरी पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। टीम चेकिंग करते हुए कबाड़ी बाजार क्षेत्र में पहुंची। दो युवक सड़क से गुजर रही महिलाओं और लड़कियों पर अश्लील टिप्पणी और अभद्र हरकतें कर रहे थे। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों की पहचान मुकीम पुत्र नईमुद्दीन निवासी भुमियापुल, थाना लिसाड़ी गेट और आकिल पुत्र रहीसुद्दीन निवासी ऊंचा सद्दीक नगर लिसाड़ी गेट के रूप में हुई है। उधर, सीओ ब्रहमपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि दोनों को न्यायालय में पेश किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.