महिलाओं पर फब्तियां कसने वाला मनचला गिरफ्तार
बलरामपुर, अगस्त 1 -- बलरामपुर। मिशन शक्ति एवं एंटी-रोमियो अभियान के तहत महाराजगंज तराई पुलिस ने महिलाओं और युवतियों पर अश्लील टिप्पणी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान सूचना मिली कि औरैया पुलिया के पास एक युवक राहगीर महिलाओं पर अश्लील गाने गाकर फब्तियां कस रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को देखकर वह भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसकी पहचान दीपक कुमार (23) पुत्र स्वर्गीय गोरखनाथ पाठक, निवासी सुगानगर, थाना महाराजगंज तराई के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- महिलाओं और युवतियों पर फब्तियां कसने का आरोप, युवक गिरफ्तार विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.