हरदोई, मई 19 -- मल्लावां। थाना मल्लावां पुलिस ने ग्राम तेंदुआ में महिलाओं और लड़कियों पर अश्लील गाने गाकर फब्तियां कसने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम पंचायत घर तेंदुआ के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिया पर बैठा गोलू निवासी तेंदुआ राह चलती महिलाओं को परेशान कर रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को शाम 6:45 बजे हिरासत में ले लिया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में महिला उपनिरीक्षक नेहा त्यागी, हेड कांस्टेबल अवलेन्द्र कुमार और कांस्टेबल रीतेश कुमार शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...