हाथरस, जनवरी 21 -- मनचलों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर पुलिस के स्तर से कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। कोतवाली सदर क्षेत्र के मेंडू रोड़ पर राह चलती महिलाओं पर फब्ती कसते हुए एक मनचले को पुलिस ने पकड़ लिया। जिसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस लगातार अपने अपने क्षेत्र में भ्रमण करके राह चलती महिलाओं व युवतियों पर अश्लील कमेंट करने वाले मनचलों पर शिकंजा कस रही है। ताकि महिलाएं अपने आपको सुरक्षित महसूस कर सके। पिछले दिनों 18 जनवरी को कोतवाली सदर में तैनात उपनिरीक्षक सुधीर कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में घूम रहे थे। इसी दौरान मेंडू रोड़ पर एक युवक राह चलती महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कस रहा था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। जिसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में कोतवाली सदर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.