बलरामपुर, अगस्त 3 -- बलरामपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना रेहरा बाजार की एंटी रोमियो स्क्वॉड ने महिलाओं और लड़कियों पर छींटाकशी व अश्लील टिप्पणियां करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर नयानगर बाजार के पास सैखपुरा मोड़ पर पहुंची टीम ने आरोपी को राहगीर महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां और गंदे इशारे करते हुए पकड़ा। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया। पूछताछ में उसकी पहचान माधव (22) निवासी किशुनपुर ग्रांट, थाना रेहरा बाजार के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: मनचला गिरफ्तार, महिलाओं पर कर रहा था अश्लील टिप्पणी गिरफ्तारी की सूचना उसके...