फिरोजाबाद, अप्रैल 5 -- मिशन शक्ति के तहत पुलिस ने शोहदों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान अलग-अलग थानों की पुलिस ने कई शोहदों को पकड़ कर जेल भेजा है। थाना जसराना के उपनिरीक्षक संदीप कुमार हमराहों के साथ में गश्त पर थे। घिरोर तिराहा पर मुख्य मार्ग पर एक लड़का खड़े होकर महिलाओं पर फब्तियां कस रहा था। पुलिस ने उसे पकड़ा तो उसने अपना नाम सुमित निवासी गांव कौरारा बुजुर्ग बताया। थाना खैरगढ़ के उपनिरीक्षक परविंदर सिंह हमराहों के साथ गश्त पर थे। इस दौरान नावली तिराहा पर एक व्यक्ति द्वारा महिलाओं से छेड़छाड़ करने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर एक युवक को महिलाओं से छेड़छाड़ करते हुए पकड़ा। आरोपी ने अपना नाम रोहित निवासी नावली बताया। थाना लाइनपार के उपनिरीक्षक ओमप्रकाश ने महिलाओं पर अभद्र कमेंट करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा। उसने अपन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.