बदायूं, जून 6 -- सोशल मीडिया पर महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए एक व्यक्ति का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। वीडियो पिछले कई दिनों से फेसबुक पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो पर आपत्ति जताते हुए भाजपा महिला मोर्चा ब्रज क्षेत्र मंत्री रेनू सिंह ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। वायरल वीडियो थाना मुजरिया क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति महिलाओं के संबंध में अनुचित टिप्पणी करता दिखाई दे रहा है। शिकायत मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार शर्मा ने मामले की जांच शुरू कराई। यह भी पढ़ें- कानपुर में महिला बैंककर्मी से छेड़खानी करने वाले पर मुकदमा पुलिस ने वीडियो के आधार पर संबंधित व्यक्ति की पहचान गांव सबदलपुर निवासी नसीब पुत्र नसीर के रूप में की है। पुलिस का कहना ह...