महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
गोरखपुर, जून 6 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के चौमुखा चौराहे पर महिलाओं एवं युवतियों पर अश्लील फब्तियां कसने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक आशीष चौधरी महिला उपनिरीक्षक स्नेहलता तथा अन्य पुलिसकर्मियों के साथ एंटी रोमियो अभियान, मिशन शक्ति एवं गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चौमुखा चौराहे पर एक युवक आने-जाने वाली महिलाओं और लड़कियों पर अश्लील टिप्पणियां कर रहा है, जिससे उन्हें असहजता का सामना करना पड़ रहा है। पूछताछ में युवक ने अपना नाम सागर निवासी हरपुर, थाना पनियरा, जनपद महराजगंज बताया। केस दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है। यह भी पढ़ें- महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.