बदायूं, जनवरी 6 -- बदायूं। सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं की ओर अश्लील हरकतें करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आने-जाने वाली महिलाओं को अशोभनीय शब्द कहकर परेशान करने का आरोप है। पुलिस ने मौके से आरोपी को दबोचकर संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है। उसावां थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर कमरूद्दीन ने बताया कि चार जनवरी को वह हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों की रोकथाम के लिए गश्त पर थे। इसी दौरान ग्राम बुधुवा नंगला पहुंचने पर मुखबिर खास से सूचना मिली कि शाहजहांपुर रोड पर मंशा नंगला होटल के सामने एक युवक खड़ा होकर आने-जाने वाली महिलाओं की ओर अश्लील हरकतें कर रहा है और आपत्तिजनक शब्द कह रहा है, जिससे महिलाएं शर्मिंदगी महसूस कर रही हैं। सूचना को गंभीरता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.