महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी से भाजपा महिला मोर्चा में आक्रोश, कार्रवाई की मांग
देहरादून, जुलाई 18 -- रुड़की। महिलाओं के संबंध में सोशल मीडिया पर कथित अभद्र टिप्पणी किए जाने से नाराज भाजपा महिला मोर्चा ने गंगनहर कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी और मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की।भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रोमा सैनी ने बताया कि नारी शक्ति अधिनियम बिल के विरोध को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के विरोध में महिला मोर्चा की ओर से देहरादून में प्रदर्शन किया गया था। आरोप है कि इसके बाद एक व्यक्ति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर महिलाओं के संबंध में आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी की, जिससे महिला कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीलकमल शर्मा और प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सावित्री मंगला ने कहा कि महिलाओं के सम्मान के खिलाफ की गई ऐसी टिप्पणियां किसी भी स्थिति में स्वीकार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.