मधुबनी, मई 11 -- झंझारपुर। झंझारपुर रेलवे स्टेशन के ठीक सामने स्थित एमपीटी हाई स्कूल के पास की पक्की सड़क सोमवार को उस समय रणक्षेत्र में तब्दील हो गई, जब दो अलग-अलग पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। विवाद करीब आधे घंटे तक चलता रहा, जिसमें लाठी, बेल्ट, और लात-मुक्कों का जमकर चले। हैरानी की बात यह रही कि इतनी देर तक चले बवाल के बावजूद न तो स्थानीय पुलिस और न ही नजदीक के आरपीएफ पोस्ट से कोई सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचा। यह भी पढ़ें- दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में सात लोग घायलघटनास्थल का विवरण झंझारपुर पुरानी बाजार के हटिया गाछी में रहने वाले महादलित परिवार के लगभग 10 लोग पंजाब जाने के लिए ट्रेन पकड़ने स्टेशन पहुंचे थे। इसी दौरान वहां दो-तीन स्थानीय युवक आए और महादलित परिवार की महिलाओं को देखकर कुछ ऐसी बातें कह दीं, जिससे विवाद शुरू हो गया। देखते ह...