अंबेडकर नगर, जून 6 -- दुलहूपुर, अम्बेडकरनगर,संवाददाता। अम्बेडकरनगर के जलालपुर पुलिस ने महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने और अश्लील गीत गाकर उन्हें परेशान करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की धारा 296-बी के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार शनिवार को एंटी रोमियो अभियान एवं बैंक चेकिंग के दौरान उपनिरीक्षक नेहा सिद्धार्थ अपनी टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रही थीं। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चिलवनिया दरगाह मेले के पास एक युवक आने-जाने वाली महिलाओं पर फब्तियां कस रहा है और अश्लील गाने गाकर उन्हें शर्मिंदा कर रहा है।सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और निगरानी के दौरान युवक को महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां करते हुए पाया। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने अपना नाम रोह...