पटना, अप्रैल 3 -- भाकपा के राज्य सचिव रामनरेश पांडेय ने राज्य में छोटी बच्चियों और महिलाओं पर बढ़ते जुल्म, अत्याचार और दुष्कर्म की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की है। शुक्रवार को जारी बयान में उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में पुलिस का भय समाप्त हो गया है। कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। पुलिस कार्रवाई की जगह अपराधियों को बचाने में लगी हुई है। भाकपा राज्य सचिव ने कहा कि हाल ही में नालंदा के नूरसराय में महिला के साथ घटी जघन्य अपराध की घटना, मधुबनी के मधवापुर में महिला को बांध कर पीटने की घटना, सहरसा में ईंट भट्ठा पर नाबालिग लड़कियों के शोषण और अभद्र व्यवहार की घटना, सारण में नाबालिग से दुष्कर्म की घटना, पटना में नीट छात्रा के साथ घटी घटना ने रोंगटे खड़े कर दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सभी मामलों कार्रवाई करने की जगह लीपापोती की गई है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.