आगरा, मार्च 12 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नगर निगम की ओर से शहर में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के साथ "पिंक स्वच्छता रैली" का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य महिलाओं को स्वच्छता अभियान से जोड़ते हुए शहरवासियों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करना था। रैली में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, महिला सफाई कर्मी तथा स्थानीय महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुईं। सभी प्रतिभागियों ने हाथों में स्वच्छता से संबंधित संदेश लिखी तख्तियां और बैनर लेकर लोगों को स्वच्छ शहर बनाने का संदेश दिया। रैली के दौरान महिलाओं ने स्वच्छ शहर, स्वस्थ जीवन, गीला-सूखा कचरा अलग करें और सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग बंद करें जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।नगर निगम से निकाली गई रैली विभिन्न स्थानों से होकर निगम परिसर पहुंच कर समाप्त हो गई। रैली में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.