बुलंदशहर, मार्च 2 -- नगर क्षेत्र में होली पर्व को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला। विभिन्न मोहल्लों की महिलाओं ने विधि-विधान से होली का पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की मनौती मांगी। नगर की बड़ी होली दहन स्थल पर सुबह से ही महिलाओं का जुटना शुरू हो गया था। उन्होंने गोबर के उपले, कच्चा सूत, रोली, चावल और नई फसल की बालियों से होली की पूजा की। परंपरा के अनुसार महिलाओं ने होली की परिक्रमा कर अपने परिवार की मंगलकामना की और बच्चों की लंबी उम्र की कामना की। इस अवसर पर महिलाओं ने लोकगीत गाते हुए एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.