महिलाओं ने स्मार्ट मीटर उखाड़कर बिजलीघर में डाले
अलीगढ़, अप्रैल 30 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अतरौली क्षेत्र के बडेसरा बिजलीघर पर गुरुवार को महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाएं अपने घरों से स्मार्ट मीटर उखाड़कर बिजलीघर पहुंचीं और वहीं डाल दिए। महिलाओं का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उनके बिजली बिलों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हो गई है, जिससे घरेलू बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। पहले महीने का बिल 300 से 400 रुपये के बीच आता था, जिसे वे आसानी से जमा कर देती थीं, वहीं अब वही बिल बढ़कर 2500 से 3000 रुपये तक पहुंच रहा है। स्मार्ट मीटर में बार-बार रिचार्ज कराने की अनिवार्यता ने उनकी परेशानियों को और बढ़ा दिया है। बिजलीघर पहुंचीं बडेसरा और सिद्ध गांव की महिलाओं ने कहा कि बैलेंस खत्म होते ही बिजली सप्लाई तुरंत काट दी जाती है। उनके पास न तो स्मार्टफोन हैं और न ही तकनीकी जानकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.