हल्द्वानी, जनवरी 24 -- हल्द्वानी, संवाददाता। नाबार्ड के सहयोग से श्रद्धा महिला एवं बाल विकास संस्था तीनपानी की ओर से आयोजित 15 दिवसीय सोलर पैनल प्रशिक्षण का सकारात्मक परिणाम अब जमीनी स्तर पर दिखाई देने लगा है। प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं ने बैंकिग ऋण के माध्यम से अपने-अपने घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर पैनल स्थापित कर लिए हैं। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को सोलर पैनल इंस्टॉलेशन, वायरिंग, मेंटेनेंस एवं सोलर उपकरणों के उपयोग का तकनीकी ज्ञान दिया गया। प्रशिक्षण के बाद कई महिलाओं ने स्वयं अपने घरों में सोलर पैनल और सोलर गीजर वाटर लगाए। संस्था अध्यक्ष पुष्पा कांडपाल ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में सक्षम बनाकर उन्हें स्थायी स्वरोजगार से जोड़ना था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...