बलिया, फरवरी 20 -- बलिया। विनायक सामाजिक महिला सेवा संस्थान की ओर से शुक्रवार को 50 महिलाओं को नि: शुल्क मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान संस्थान की प्रबंधक संध्या पांडेय ने कहा कि इस पहल से महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा तथा वह आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनेंगी। संस्था का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा किया जाए, छोटे उद्योग स्थापित कराए जाएं और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। फूड विशेषज्ञ हरिशंकर वर्मा ने महिलाओं को मशरूम उत्पादन और इसके लाभों के बारे मे विस्तार से जानकारी दी। साथ ही कहा कि संस्थान का यह पहल महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत कदम है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.