महिलाओं ने सर्राफ की दुकान से सोने की पांच लौंग उड़ाई
सहारनपुर, जून 4 -- नागल। बुधवार शाम मेन बाजार में नाक की लोंग खरीदने के बहाने आई महिलाओं ने एक सर्राफ की दुकान से पांच सोने की लौंग उडा दी। दुकानदार को शक न हो इसलिए डिब्बे में पीतल की लौंग रख दी व पसंद न आने का बहाना कर वहां से चल दी। दुकानदार को शक होने पर उसने देखा तो उसे डिब्बे में पांच लौंग नकली रखी मिली। जिस पर उसने अन्य व्यापारियों की मदद से महिलाओं को पकड़ लिया तथा पुलिस को सूचना दी। इस बीच व्यापारियों ने महिला के साथ आई एक किशोरी के मुंह से एक लौंग बरामद कर ली। पुलिस शेष लौंग की बरामदगी को महिलाओं को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। मेन बाजार में लोकेश वर्मा की साधना ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। शाम करीब 6 बजे वह अपनी दुकान पर बैठा था तभी एक महिला दो किशोरी व एक बालक के साथ दुकान पर पहुंची तथा नाक की लौंग लेने की इच्छा जताई, जिस पर लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.