सोनभद्र, जून 19 -- दुद्धी, हिंदुस्तान संवाद। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत आवास प्लस सर्वेक्षण-2024 एवं स्थायी पात्रता सूची निर्माण के संबंध में शुक्रवार को विकासखंड दुद्धी की ग्राम पंचायत घिवही में खुली बैठक का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं ने भाग लेकर अपनी समस्याएं, सुझाव एवं आपत्तियां दर्ज कराईं। इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने आवास प्लस सर्वेक्षण के तहत तैयार की गई प्रारंभिक पात्रता सूची का वाचन कर ग्रामीणों को जानकारी दी। साथ ही सूची में शामिल एवं वंचित परिवारों के संबंध में ग्रामीणों से आपत्तियां और सुझाव आमंत्रित किए गए। ग्राम पंचायत अधिकारी ने बताया कि सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य वास्तविक जरूरतमंद एवं पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ सुनिश्चित करान...