बगहा, फरवरी 16 -- बेतिया। मंदिर परिसर में जगह-जगह श्रृंगार की सामग्रियों की बिक्री की गई। महिलाओं ने लाल और पीले सिंदूर तथा रंग बिरंगी चूड़ी सहित कई अन्य श्रृंगार की सामग्रियों की खरीदारी की। बच्चों के लिए खिलौने का भी स्टॉल लगाया गया था। इधर मंदिर परिसर के अंदर और गेट के बाहर कई स्थान पर फूल, बेलपत्र, धतूरे और भांग सहित भोलेनाथ को अर्पित की जाने वाली कई सामग्रियों के स्टाल लगाए गए थे। भक्तों ने श्रद्धापूर्वक इन सामग्रियों की खरीदारी की और भोलेनाथ को अर्पित किया। तरह-तरह के फूल भी बिक्री के लिए उपलब्ध थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.