महिलाओं ने श्रमदान से भरे मुख्य सड़क के गड्ढे
चाईबासा, जून 7 -- नोवामुंडी, संवाददाता। नोवामुंडी-बड़ाजामदा मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति को देखते हुए बस्ती जामदा आजीविका ग्राम संगठन से जुड़ी महिलाओं ने शनिवार को श्रमदान से मुख्य सड़क के गड्ढे गड्ढे भरे। महिलाओं ने अड़ीका जंगल और कांडेनाला निकट पुलिया के बीच के गड्ढे पर मिट्टी डालकर चलने लायक बनाया। महिला संगठन की सहयोग के लिए बड़ाजामदा पांचायत की मुखिया पार्वती देवी भी पहुंची। संगठन अध्यक्ष मीनाक्षी देवी ने बताया कि मुख्य सड़क पर दोनों पुलिया के दोनों किनारे काफी गड्ढे हो चुका था। इससे लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानी हो रही थी। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण देवगम,बस्ती जामदा की आजीविका ग्राम महिला संगठन की अध्यक्ष मीनाक्षी देवी,सचिव कविता देवी,कोषाध्यक्ष अनीता देवी, मुखिया पार्वती देवगम, आरती सुरेन, माधवी देवी,कमला कुई,प्रीति क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.