महिलाओं ने शराब दुकान हटवाने की मांग की
पीलीभीत, मई 25 -- पीलीभीत। शहर के मोहल्ला खकरा की जागरूक महिलाओं ने वार्ड संख्या 15 खकरा में जामा मस्जिद रोड पर मंदिर के सामने शराब की दुकान का संचालन किए जाने को लेकर नाराजगी जताई है। महिलाओं ने डीएम को ज्ञापन देकर शराब की दुकान हटाए जाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि शराब दुकान हटाने को लेकर कई बार मौखिक शिकायत करने के बाद ठेकेदार ने मंदिर के सामने से नहीं हटाई। मंदिर में भक्तों को सुबह-शाम आरती, भजन कीर्तन आदि होते हैं। इस कारण भक्तों को परेशानी होती है। महिलाओं ने मंदिर के सामने शराब की दुकान हटाए जाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- गांव के बीच खुले शराब ठेके के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन यह भी पढ़ें- गाँव के बीच खुले शराब ठेके के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.