महिलाओं ने शराब की दुकान हटवाने को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
अमरोहा, जून 22 -- मंडी धनौरा। महिलाओं ने शराब की दुकान हटाने को लेकर कलक्ट्रेट पर सोमवार को प्रदर्शन किया व ज्ञापन सौंपा। महिलाओं का आरोप है कि गांव की आबादी और शिव मंदिर के पास संचालित शराब का ठेके से क्षेत्र का माहौल बिगड़ रहा है। कमेलपुर गांव की महिलाएं जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंची। यहां उन्होंने आरोप लगाया कि सुबह से ही ठेके पर शराब बिक्री शुरू हो जाती है, जिससे आसपास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। शराब के नशे में लोग महिलाओं के साथ फब्तियां कसते हैं और आए दिन विवाद की स्थिति बनती है। इससे गांव की महिलाएं और बच्चे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- शराब ठेका बंद कराने को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन महिलाओं ने कहा कि कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे उनका आक्रोश बढ़ा है। उन्होंने प्रशासन से तत्का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.