महिलाओं ने व्रत रख मांगी पति की लंबी उम्र
झांसी, मई 16 -- झांसी। ज्येष्ठ मास की अमावस्या यानि वट सावित्री अमावस्या गांवों से शहर तक श्रद्धाभाव से मनाई गई। शनिवार सोलह श्रंगार किए महिलाएं टोलियों में वट वृक्ष (बरगद के पेड़) की पूजा की। कच्चा सूत लपेटा। अठावनी चढ़ाई। पूजन किया और व्रत रखकर पति की दीघायु की कामना की। सुबह से घरों में उत्सवी माहौल रहा। प्रचंड गर्मी में भी बिना अन्न-जल ग्रहण किए व्रती महिलाओं के चेहरे पर शिकन तक नहीं रही। पूजन बाद टोलियों में कथा सुनाई गई। आरती की गई। टोलियों में महिलाएं बरगद वृक्ष के करीब पहुंची। खासतौर से नई बहुओं के लिए दिन बेहद खास था। वह परिवार के बड़ी-बुजुर्ग महिलाओं से हाथों में पूजा की थाली दीप, धूप, नैवेद्य, कुमकुम, पुष्प, अक्षत, नारियल, श्रृंगार लेकर बरगदाही (बरगद) वृक्ष पर पहुंची। यह भी पढ़ें- महिलाओं ने व्रत रख मांगी पति की लंबी उम्र जहां बुज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.