सहारनपुर, मार्च 2 -- बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होली पर्व सोमवार को क्षेत्र में हर्षोल्लाल से मनाया गया। महिलाओं ने बच्चों संग परंपरागत तरीके से होलिका पर जाकर पूजन किया। देर रात विधिवत रुप से होलिका का दहन किया गया। होली पर्व के मद्देनजर सुबह से ही महिलाओं का बच्चों संग होली पूजन के लिए तांता उमडऩे लगा था। बच्चे अपने हाथों में चांद सूरज की आकृतियों के गोबर से बने बडकुल्लोंं को होलिका पर डालने के लिए अपने माताओं के संग पहुंचे। महिलाओं ने सूत के धागों व बेर आदि से होली का विधिवत पूजन किया। नगर में मोहल्ला हनुमान चौक स्थित जनकपुरी, कायस्थवाड़ा, वाल्मीकि बस्ती, लहसवाड़ा, मजनूवाला रोड, बलजीत कॉलोनी, पंजाबी कॉलोनी, इंद्रा कॉलोनी, अनाज मंडी, भायला रोड, नेचलगढ़, मोहल्ला दुद्धा सहित क्षेत्र के गांव तलहेड़ी बुजुर्ग, चंदेना कोली, अंबोली, मनोहरपु...