महिलाओं ने वट सावित्री व्रत कर वट वृक्ष की पूजा अर्चना की
धनबाद, मई 16 -- महुदा, प्रतिनिधि। महुदा क्षेत्र के विभिन्न भागों में शुक्रवार को महिलाओं ने वट सावित्री व्रत रखकर वट वृक्ष का पूजन किया। महिलाओं ने सामूहिक रूप से वट वृक्ष का पूजन कर व कच्चा सूत लपेट कर सात परिक्रमा लगाई और अपने पति के दीर्घायु होने एवं अपने परिवार की खुशहाली की कामना की। पूजा के अंत में महिलाओं ने बांस के पंखे से अपने पतियों को हवा की और उनसे आशीर्वाद प्राप्त कर सुखद वैवाहिक जीवन की प्रार्थना की। सुहागिनों को वट सावित्री व्रत की कथा सुनाने वाले पंडित उपेंद्र मिश्रा ने बताया कि यह पर्व विवाहित महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। यह भी पढ़ें- वट सावित्री पूजा आज, बाजार में उमड़ी महिलाओं की भीड़ उन्होंने बताया कि पूराणों के अनुसार वट वृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों देवताओं का वास होता है। इसलिए इस दिन सुहागिन महिलाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.