हल्द्वानी, अगस्त 17 -- हल्द्वानी। हल्द्वानी विकासखंड में नाबार्ड की पहल पर श्रद्धा महिला बाल विकास संस्थान के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों की 30 महिला सदस्यों को सौर उपकरणों के उत्पादन, मरम्मत व रखरखाव का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उन्हें सौर उपकरणों के संचालन, संयोजन के साथ वायरिंग, कनेक्शन की जांच, सामान्य खराबियों की पहचान आदि का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के बाद महिलाओं को यदि बैंक ऋण, आवश्यक उपकरण और बाजार से जोड़ने की सुविधा मिलती है तो वे सौर उपकरणों की मरम्मत व रखरखाव को स्थायी स्वरोजगार के रूप में विकसित कर सकती हैं। सीएम पुष्कर धामी के नेतृत्व में महिलाओं को कौशल विकास, स्वरोजगार और आधुनिक तकनीक आधारित आजीविका से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...