अमरोहा, अप्रैल 13 -- मंडी धनौरा। नगर पालिका परिषद सभागार में सोमवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर प्रधानमंत्री का संबोधन एलईडी स्क्रीन के माध्यम से दिखाया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने आयोजन में भाग लेते हुए प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। अपराजिता क्लब की अध्यक्षा सोनिया अग्रवाल ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। महिलाओं ने उत्साह जताते हुए सरकार की पहल की सराहना की। इस दौरान नीतू जैन, रजनी गर्ग, मनीषा, सीमा शर्मा, सीमा, सरस्वती गोयल, श्रुति गोयल, राखी आदि महिलाएं रहीं। यह भी पढ़ें- समूह की दीदियों ने पीएम के संबोधन को सुना यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन सम्मेलन से महिला सशक्तिकरण को नई दिशा यह भी पढ़ें- नैनीताल में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कार्यशाला आयोजित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.