वाराणसी, अप्रैल 19 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। महिला आरक्षण बिल से जुड़ा संविधान का 131वां संशोधन बिल पास नहीं होने के कारण महिलाओं में आक्रोश है। महिला परिषद की ओर से रविवार को बेनकाब मार्च सुभाष मन्दिर से मुंशी प्रेमचन्द स्मृति द्वार लमही में निकाला। इस दौरान राहुल गांधी का पुतला फूंका और इस्तीफा मांगा। महिलाओं के हाथों में पोस्टर थे जिस पर लिखा था- महिला आरक्षण नहीं मिलेगा तो, होगा रोटी-पानी बंद। महिलाओं ने अपने पतियों के लिए चेतावनी जारी कर दी कि महिला विरोधियों के पार्टी से किसी तरह का सम्बन्ध रखे तो होगा किचन हड़ताल। यह भी पढ़ें- बिल गिरने से नाराज महिलाओं ने राहुल-अखिलेश का पुतला फूंकामहिला परिषद का नेतृत्व कर रहीं बीएचयू की इतिहास की प्रोफेसर डॉ. मृदुला जायसवाल ने कहा कि कुछ बेशर्म नेता महिलाओं को भरी संसद में अपमानित कर हंस रहे...