अलीगढ़, दिसम्बर 9 -- अलीगढ़। महर्षि वाल्मीकि सेना के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विक्रम जीनवाल वाल्मीकि के नेतृत्व में वार्ड नंबर 41 असदपुर कयाम की महिलाओं ने नगर आयुक्त से मुलाकात की। सविता देवी पत्नी अशोक कुमार निवासी असादपुर क्यामपुर ने नगर आयुक्त को बताया कि मकान के सामने 15 फीट चौड़ा रास्ता व नाले की पटरी है। जिस पर नगर निगम 16 फीट चौड़ा रास्ता को पक्का करने का कार्य कर रहा है। महिलाओं ने एक जनप्रतिनिधि पर काम रुकवाने का आरोप लगाया। कहा का रास्ते का निर्माण रुकने से परेशानी होगी। महिलाओं ने नगर आयुक्त से रुके हुए रास्ते को बनवाने की मांग की। इस मौके पर हेमलता देवी, हरिसिंह, मलखान सिंह, ज्वालाप्रसाद, पवित्रा देवी, अंकित चौहान, सचिन वाल्मीकि, रणवीर वाल्मीकि, कंचन, रीना, बर्फी देवी, मीना देवी, निशा देवी, ...