रामनगर, मार्च 11 -- रामनगर। महिला एकता मंच की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पखवाड़े के तहत ग्राम मालधन क्षेत्र में बुधवार को युद्ध विरोधी सभा आयोजित की गई। सभा में महिलाओं ने अमेरिका, इजरायल के ईरान और लेबनान पर किए गए हमलों का विरोध करते हुए इसे आतंकवादी हमला करार दिया। मंच की संयोजक ललिता रावत ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मजदूर महिलाओं के अपने अधिकारों के लिए किए गए संघर्षों को याद करने के लिए मनाया जाता है, लेकिन आज भाजपा और कांग्रेस इस दिवस के कार्यक्रमों को महिला संगीत जैसे नाच-गाने के आयोजनों में बदलकर इसकी मूल भावना और विरासत के साथ मजाक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका और इजरायल का ईरान जैसे देशों पर हमला दुनिया में अपना आधिपत्य स्थापित करने और वहां मौजूद कच्चे तेल और प्राकृतिक संसाधनों की लूट के लिए है। यहां कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.