महिलाओं ने मार्टीनगंज एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
आजमगढ़, मई 19 -- मार्टीनगंज, हिन्दुस्तान संवाद। रास्ते की भूमि पर दीवार के निर्माण कराये जाने से नाराज सुरहन गांव की दर्जनों महिलाओं ने मंगलवार को मार्टीनगंज तहसील पर पहुंची। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर अवैध निर्माण कार्य को रोकवाने की मांग की है। मार्टीनगंज एसडीएम दिव्या सिकरवार को दिए गए ज्ञापन में उल्लेख किया है कि सूरहन गांव के सार्वजनिक रास्ते की भूमि पर गांव के ही एक व्यक्ति के परिजन रास्ते की भूमि पर अवैध कब्जा करने के इरादे से दीवार का निर्माण कार्य करा रहे हैं। गांव के लोगों ने डायल 112 पर फोन किया तो दीदारगंज थाने की पुलिस ने आकर निर्माण कार्य रूकवा दिया। पुलिस के जाते ही दबंग फिर से निर्माण कार्य करा रहे हैं। एसडीएम ने कहा कि इस संबंध में दीदारगंज थानाध्यक्ष और नायब तहसीलदार को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.