गोरखपुर, मार्च 6 -- जंगल कौड़िया, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के मजनू चौकी अंतर्गत बेलपार उर्फ गुरुनगर गांव के निवासियों ने बुधवार रात पुलिस पर घर में घुसकर मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाया है। पुलिस और महिलाओं के बीच झड़प तथा खड़ी बाइक पर पुलिसकर्मियों द्वारा लाठी बरसाने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।हालांकि, दरोगा के अनुसार, उन्हें एक पूर्व प्रधान प्रत्याशी के घर पर दर्जनों लोगों द्वारा विवाद करने की सूचना मिली थी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती, विवाद करने वाले लोग भाग चुके थे। उन्हीं आरोपितों की तलाश के दौरान वहां महिलाओं ने पुलिस टीम के साथ अभद्रता की है। दरोगा के अनुसार, किसी तरह बचाव के बाद पुलिस टीम वापस लौटी।पूर्व प्रधान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.