पिथौरागढ़, मार्च 8 -- पिथौरागढ़ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सुवाकोट में महिला सभा का आयोजन हुआ। रविवार को सुवाकोट में आयोजित सेल्फी प्वांइट व कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत राज अधिकारी हरीश आर्या ने किया। महिला सभा में सुवाकोट की महिलाओं ने भूमि नाम पर न होने की समस्या रखी गई। विभागीय अधिकारियों के सामने सामूहिक शौचालय व बारातघर के निर्माण का प्रस्ताव रखा। महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में सुषमा इगराल, राधिका देवी व जूनियर वर्ग में साक्षी व निकिता विजयी रहे। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान विमला सौन, सहायक विकास अधिकारी पंचायत दीपक कुमार, लक्ष्मण ग्वाल, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सोनिका कोहली, गौरव साहनी, द डुअरस सोसाइटीज के प्रवीण कुमार सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...