गिरडीह, अक्टूबर 10 -- गांडेय, प्रतिनिधि। जेएसएलपीएस के गांडेय संकुल संगठन की महिलाओं ने गुरुवार को गांडेय बाजार स्थित यूनियन बैंक में जमकर हंगामा किया। महिलाएं बैंक कर्मियों पर दुर्व्यवहार और सससय भुगतान नहीं करने का आरोप लगा रही थी। महिलाओं ने इस आशय का गांडेय बीडीओ को एक आवेदन भी दिया। आवेदन के माध्यम से महिलाओं ने कहा कि गांडेय आजीविका महिला संकुल संगठन की बचत खाता यूनियन बैंक शाखा में है। कैडरों का मानदेय भुगतान हेतु प्रस्ताव 20 सितंबर को जमा किया गया था। त्योहार में कैडरों को राशि की आवश्यकता थी लेकिन बैंक के कर्मचारियों एवं मैनेजर द्वारा कार्य में लापरवाही बरती गयी जिसके कारण त्योहार में भुगतान नहीं मिल पाया। बैंक कर्मियों द्वारा महिलाओं के साथ बैंक में दुर्व्यवहार किया जाता है। महिलाओं को डांट कर भगा दिया जाता है। बार बार महिलाओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.