महिलाओं ने बेलन लेकर जताया स्मार्ट मीटर का विरोध
बांदा, अप्रैल 27 -- बांदा। बिजली विभाग की ओर से लगाए गए स्मार्ट मीटर अब उपभोक्ताओं के गले की फांस बन गए हैं। सोमवार को शहर के रहुनियां, खुटला सहित कई मोहल्लों की महिलाओं ने कचहरी तिराहे पर बेलन लेकर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि जब से स्मार्ट मीटर लगाया गया है, तब उनका रात व दिन का शुकून छिन गया है। आए दिन बिजली काट दी जाती है। पहले माह भर में एक से डेढ़ हजार रुपये में बिल हो जाता था। अब पांच-पांच हजार रुपये रिचार्ज करने पर भी माइनस में बिल भेजा जा रहा है। इस भीषण गर्मी में कभी रात के दस बजे तो कभी दो बजे बिजली मीटर से ही कट जाती है। यह भी पढ़ें- बोले मेरठ : स्मार्ट मीटर की चाल ने बिगाड़ा बजट, बढ़ी मुसीबत महिलाओं ने आक्रोश जताते हुए कहा कि बिना सहमति के जबरन स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। इन्हें बदलकर पोस्टपेड किया जाए। अन्यथा महिलाएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.