लातेहार, मार्च 29 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के गढवाटांड़ वार्ड नंबर 9 के वार्ड सदस्य गीता सिंह और समाजसेवी श्यामली शर्मा सहित कई महिलाओं ने बिना ईंट सोलिंग किये पीसीसी सड़क निर्माण का रविवार को जमकर विरोध किया और सड़क निर्माण को रोक दिया है। महिलाओं को जैसे ही इसका पता चला कि पीसीसी सड़क में अनियमितता बरती जा रही है, वे लोग कार्य स्थल पर पहुंचे और इसका विरोध किया। समाजसेवी श्यामली शर्मा ने बताया कि पीसीसी सड़क निर्माण के लिए सड़क पर बालू बिछा दिया गया है, लेकिन उसमे ईंट का सोलिंग नही किया गया है। ईंट सोलिंग के बाद ही पीसीसी सड़क निर्माण होने दिया जाएगा। महिलाओं ने वैसे कुछ लोगो का भी विरोध किया जो पूर्व से योजना का घटिया निर्माण कराते आ रहे हैं। महिलाओं ने कहा कि वार्ड सदस्य की देखरेख में ठीक ढंग से पीसीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। महिला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.