फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 15 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के उपलक्ष्य में बुधवार को महिलाओं में गजब का जोश दिखायी दिया। सदर विधानसभा के अंतर्गत टाउनहाल पर एकत्रित हुयीं महिलाओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा के नेतृत्व में स्कूटी, बाइक रैली निकाली। रैली टाउनहाल से शुरू होकर चौक से होते हुये बद्रीविशाल कालेज पर संपन्न हुयी। महिलाएं नारे लगाते हुये इसमें आगे बढ़ीं। भाजपा जिलाध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अंतर्गत देश की महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देकर मातृ शक्ति उनके हाथों को मजबूत करने का काम किया है। इस कानून के माध्यम से राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ना और उन्हें नीति निर्माण में सीधे शामिल करना है। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम से बढ़ेगी राजनीति में महि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.