महिलाओं ने फिर शुरू किया धरना
मेरठ, अप्रैल 30 -- शास्त्रीनगर सेक्टर 2 में नोटिस चस्पा होने के बाद महिलाओं ने स्थगित किए गए धरने को फिर से चालू कर दिया। महिलाओं ने कहा कि उनके साथ धोखा हुआ है। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें अंधेरे में रखा और कार्रवाई होने से पहले कोई न कोई राहत दिए जाने का आश्वासन दिया लेकिन आज नोटिस चस्पा होने लगे हैं। धरने का नेतृत्व कर रही राधा गुप्ता ने कहा कि 40 साल पहले दिए गए मकानों की हालत पहले से ही कमजोर है। चार मकानों को एक साथ मिलाकर लेंटर डाला गया है। 9 इंच की दीवार साझे की है, जिस पर लेंटर डालकर लोगों ने एक और दो मंजिल बनाई है। यह भी पढ़ें- महिलाओं ने परिषद टीम को घेरा, नोटिस फाड़े इन्हें तोड़ने के लिए छेड़ेंगे तो मकान नहीं बचेंगे। महिलाएं दोबारा से धरने पर बैठ गई हैं। कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, वे आंदोलन जारी रखेंगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.