महिलाओं ने प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
प्रयागराज, जून 27 -- गोल्डन लायनेस प्रेरणा क्लब की ओर से शनिवार को सिविल लाइंस स्थित एक ज्वेलरी शोरूम के सभागार में सांस्कृतिक उत्सव आयोजित किया गया। महिलाओं ने गीत-नृत्य की मोहक प्रस्तुति दी। साथ ही खेल प्रतियोगिता व रैंप पर भी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि डॉ. संगीता खरे ने महिलाओं की रचनात्मकता को सराहा और विजयी प्रतिभागियों को उपहार भेंटकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर अलका श्रीवास्तव, ज्योति खरे, पूनम सिंह, रूपाली मिश्रा, रूपाली चौरसिया, ज्योति पहाड़िया मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.